रात 10 बजे महिला ने गले में डाला फंदा

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र …उज्जैन। पिपलीनाका क्षेत्र में रहने वाली अनुसुईया पति विकास 38 वर्ष ने घर में फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। परिजनों ने उसे लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा। अनुसुईया की सांसे चल रही थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर भर्ती किया। ड्युटी कम्पाउंडर द्वारा मामले की सुचना जीवाजीगंज थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस देर रात बयान दर्ज करने पहुंची थी, लेकिन हालत गंभीर होने पर घटना का कारण सामने नहीं आ पाया। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद में उसने मौत को गले लगाने का प्रयास किया है।