रूद्राहेड़ा गोलीकांड में फरार 2 अरोपी गिरफ्तार

दैनिक अवंतिक उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम रूदाहेड़ा में लहसुन के खेत में हार्वेस्टर का पहिया जाने पर तीन दिन पहले प्रवीण पिता सुरेश मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी मोकमसिंह, राजेन्द्रसिंह, लक्ष्मणसिंह और महेन्द्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। चारों को न्यायालय में पेश कर मोकमसिंह को रिमांड पर लिया गया था। गोलीकांड में शामिल उसके दो भाई लाखनसिंह और अर्जुनसिंह फरार चल रहे थे। रविवार दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसआई अलकेश डांगे ने बताया कि रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी के साथ गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया था। जहां से जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद की गई है।