मंगेतर के साथ जा रहे युवक से चार बदमाशों ने मारपीट

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र उज्जैन
उज्जैन। बीती देर शाम तिरूपतिधाम कानीपुरा में रहने वाला अर्जुन पिता दुलेसिंह सोनगरा 23 वर्ष अपनी मंगेतर के साथ बाजार गया था। जहां से लौटते वक्त उसे जीरो पाइंट ब्रिज पर चार अज्ञात लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। मंगेतर ने शोर मचाया तो चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। माधवनगर पुलिस ने मामले में अर्जुन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। अर्जुन के अनुसार वह मारपीट करने वालों का नहीं पहचानता है। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। उसकी मंगेतर का कहना था कि वह अर्जुन को धमकी देने वालों को नहीं जानती है।

Author: Dainik Awantika