रात 12 बजे लगी आग पर सुबह 4 बजे पाया काबू-उद्योगपुरी में स्वाहा हुई प्लास्टिक फैक्ट्री

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) उद्योगपुरी में शुक्रवार-शनिवार रात प्लास्टिक आयटम बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिस पर काबू पाने में 4 घंटे का समय लग गया। फैक्ट्री में 10 टन माल भरा हुआ था, जो आग में स्वाहा हुआ है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज किया है। फ्रीगंज में रहने वाला संजय पिता कैलाशचंद्र जैन मक्सीरोड उद्योगपुरी में प्लास्टिक फैक्ट्री का संचालन करता है। रात 12 बजे उसे उद्योगपुरी में आसपास संचालित होने वाले कारखानों के कर्मचारियों ने फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचता आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था। आगजनी की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की दमकले और पंवासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। रात 12.30 बजे के लगभग आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान रखा होने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की संभावना शार्ट सर्किट होना सामने आया है। संजय जैन के अनुसार फैक्ट्री में कच्चा और बनाया गया करीब 10 टन माल रखा हुआ था, जो आग में पूरी तरह से जल गया है। पंवासा थाना एसआई नितेश मिठोरे के अनुसार फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर आगजनी कायम की गई है। जांच के बाद आग लगने की सही वजह सामने आ पायेगी। ताजपुर स्थित खेतों में फैली आग रात में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग से पहले ताजपुर स्थित एक खेत में आग लग गई। हवा चलने से आग आसपास के खेतों तक पहुंच गई। खेतों में आग लगने की खबर मिलने पर पंवासा थाना पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई थी। आग पर एक घंटे में काबू पाया गया। इस दौरान कुछ खेतों में फसल को भी नुकसान पहुंचा है। एसआई नितेश मिठोरे के अनुसार आग लगी है या लगाई गई है। इसकी जांच की जा रही है। आगजनी की शुरूआत शासकीय जमीन से जुड़े खेत से होना बताई गई है।