तापमान 32 डिग्री, फिर भी गुलाबी ठंड का अहसास

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) इस बार ठंड अब तक महसूस हो रही है। जबकि दिन का तापमान सामन्य से 2 डिग्री और रात का 5 डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 रहा, बावजूद मौसम में गुलाबी ठंड का अहसास बना हुआ था। शाम ढलने के बाद हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की होने पर लोग गर्म कपड़ो में दिखाई देने लगे थे। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के साथ हवा कर रूख उत्तरी होने पर मौसम में नमी बनी हुई है। आसमान साफ होने से तापमान में तेजी आ रही है। मार्च माह के अंत ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता काफी अधिक होना सामने आ रही है। यहीं वजह है कि मौसम में अब तक बदलाव का रूख दिखाई दे रहा है।