मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर दफनाया गया शव

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) इंदौरगेट क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव शराब दुकान के समीप से महाकाल थाना पुलिस ने बरामद किया था। जिसे जिला अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष में रख उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किये। एसआई भंवरलाल निगवाल ने बताया कि मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला था। 24 घंटे बाद भी उसकी पहचान नहीं होने पर शनिवार दोपहर को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया गया है। एसआई निगवाल के अनुसार मृतक भिक्षुक प्रतीत हो रहा था। संभवत: बाहरी हो सकता है, जो धार्मिक नगरी होने पर यहां आया होगा। प्रदेश के सभी थाना पुलिस को उसका फोटो भेजा जाएगा।

Author: Dainik Awantika