ग्राम जवासिया में पाड़ो की लडाई कराने वालों पर केस दर्ज

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र बुलेटिन उज्जैन
उज्जैन। रविवार को चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम जवासिया में खदान के पास कुछ लोगों द्वारा पाड़ो की लड़ाई करवाई गई। खदान के पास भीड़ लगने की खबर पर पुलिस पहुंची तो पाड़ो को लड़वाने वाले भाग निकले। मामले में पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (घ) में प्रकरण दर्ज किया है। पाड़ा मालिको का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब हो दीपावली के बाद शहर में कई स्थानों पर पाड़ो की लड़ाई का आयोजन किया जाता था। जिस पर कुछ साल पहले प्रशासन ने पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद अब भी चोरी छुपे पाड़ो की लड़ाई के मामले सामने आ रहे है।

You may have missed