फिलहाल एडीएम अनुकूल जैन को दिया महाकाल मंदिर के प्रशासक का प्रभार – कलेक्टर के आदेश, मंदिर प्रशासक सोनी रिलीव 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक का प्रभार फिलहाल एडीएम अनुकूल जैन को दिया गया है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इसके आदेश दिए है। राज्य शासन ने मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी का उज्जैन से ट्रांसफर कर निवाड़ी का अपर कलेक्टर बनाया है। सोमवार को सोनी यहाँ से रिलीव हो गए। अपर कलेक्टर सोनी के पास यूडीए सीईओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी थीं। नए प्रशासक की नियुक्ति होने तक कलेक्टर ने एडीएम जैन को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप दी है।