सीएम की बहन जहां निगम अध्यक्ष, वहां चोरी

उज्जैन नगर निगम के स्टोर और उद्यान विभाग में चोरी
ब्रह्मास्त्र. उज्जैन

उज्जैन नगर निगम मुख्यालय में हुई चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। सीएम डॉ. मोहन यादव की बहन कलावती यादव यहां निगम अध्यक्ष है और सुरक्षा व्यवस्था को अंगूठा दिखाते हुए चोर निगम का सामान ले उड़े।
नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोतवाली थाना पुलिस को घटना से अवगत भी कराया है। इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें स्टोर और उद्यान विभाग से सामान चोरी होने की सूचना दी गई है। कहा जा रहा है कि चोर यहां से बंडल और अन्य सामान ले गए थे। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ सामान का पता भी लगा लिया गया है।

Author: Dainik Awantika