कार चालक ने युवक के पैर पर चढ़ा दिया पहिया

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र की नई आबादी में रहने वाला सुरेश पिता रतनलाल राठौर पत्नी रूमाबाई के साथ नागदा बायपास मार्ग भ्रदकाली मंदिर गया था। जहां से दोनों घर जाने के लिये लौट रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार में सफेद रंग की अज्ञात कार आई और सुरेश को टक्कर मार दी। उसके गिरते ही चालक ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान कार का पहिया सुरेश के पैर पर चढ़ गया। पुलिस ने रूमाबाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। दुर्घटना का दूसरा मामला महाकाल थाना क्षेत्र के रामानुजकोट के पास रामघाट मार्ग पर हुआ। हरियाणा से अंकुर पिता अशोक कुमार विंज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आया था और क्षिप्रा नदी की ओर जा रहा था। उसे आटो क्रमांक एमपी 13 आर 4635 ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।