अभिनेत्री सारा अली खान ने किए महाकाल  दर्शन, संध्या आरती में शामिल, 21 लाख दान

– बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदीप जोशी भी आए
ब्रह्मास्त्र उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने आई। उन्होंने शाम को मंदिर में होने वाली संध्या आरती भी देखी। वह मुंह पर मास्क लगाकर आई थी। इसलिए ज्यादा लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों को उनके आने की खबर मिल गई थी। इसलिए पहले से ही दर्शन व्यवस्था बना दी गई थी। अभिनेत्री सारा अली खान को नंदीहाल से दर्शन कराए गए। रविवार को और भी कई वीआईपी दिनभर में दर्शन करने पहुँचे। इनमें संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष है प्रदीप जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल थे। हरियाणा से आए एक उधोगपति ने मंदिर में 21 लाख रुपए का दान भी दिया। उन्होंने अपना नाम गुप्त रखा। फ़िल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी महाकाल के दरबार मे दर्शन करने पहुँची।

Author: Dainik Awantika