महाकाल मंदिर प्रशासक और यूडीए सीईओ का ट्रांसफर निरस्त, पांच दिन में ही सरकार को बदलना पड़ा आदेश

ब्रह्मास्त्र. उज्जैन

महाकाल मंदिर प्रशासक और उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार सोनी का ट्रांसफर पांच दिन के अंतराल में निरस्त कर दिया गया है। वे पहले की तरह ही दोनों पदों पर काम करते रहेंगे।
शासन का ट्रांसफर आदेश आने के बाद सोनी ने भोपाल में ही डेरा डाल दिया था। वे ट्रांसफर रुकवाने के लिए प्रयास कर रहे थे। गुरुवार रात को शासन ने 9 मार्च का वह आदेश निरस्त कर दिया, जिसमें सोनी को निवाड़ी स्थानांतरित किया था। खबर यह चल रही है कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कुछ लोगों को प्रवेश देने से सोनी ने मना कर दिया था। इससे भाजपा के नेता खफा हो गए थे।
ट्रांसफर कराने वाले भाजपाई खफा
शासन के इस आदेश से भाजपा के वे नेता नाखूश हो गए हैं, जिन्होंने सोनी की शिकायत कर ट्रांसफर करा दिया था।

You may have missed