डीएवीवी दागदार OSD को फिर ले आई , बीकॉम में कर चुके बड़े घोटाले, आखिर कौन से संघ पदाधिकारी कर रहे मदद

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कर्ता धर्ताओ ने विवादित एवं घोटाले बाज ओएसडीयो को रखना शुरू कर दिया है। विवादित विशाल पुरोहित को 2 दिन पहले वापस OSD बना दिया गया है।
दरअसल पूरा मामला यह है कि विशाल पुरोहित ने B COM 3Rd year के रिजल्ट में जमकर हेरा फेरी की थी। उस समय तत्कालीन कुलपति नरेंद्र धाकड़ ने यह मामला दबा दिया था, वही पुरोहित ने अपने गलत काम में संघ का सहारा भी लिया था।
नरेंद्र धाकड़ ने दबाव में आकर स्वयं ही हटने को कहा था। पुरोहित ने स्वयं कॉन्फिडेंशियल रिजल्ट बनाकर बच्चे को पास कर दिया था। इसके बाद जब नंबर चढ़ने कंप्यूटर सेंटर पर गए तो बड़ा घोटाला सामने आ गया था।
यह गड़बड़ी अन्य लोगो ने मय प्रमाण पकड़ ली थी। पुरोहित को 7 साल बाद फिर मूल्यांकन
सेंटर पर लाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संघ के पदाधिकारी नावटे को पुरोहित अपना गुरु मानता है। इसका जिक्र भी कई बार वह अधिकारियों के बीच कर चुका है।
अब सवाल यह उठता है कि विशाल पुरोहित संघ का इस तरह से गलत फायदा उठाकर फिर से कोई नए घोटाले को जन्म दे सकता है। विश्वविद्यालय ने यह जो कदम उठाया है, उस से कई छात्रों का भविष्य खराब होते हुए दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में और भी कई दागदार OSD विवि की शोभा बन सकते है।

Author: Dainik Awantika