जारी है सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही*

उज्जैन: निगम आयुक्त  आशीष पाठक  के निर्देशानुसार आचार संहिता प्रारंभ होते ही नगर निगम अमले द्वारा सम्पत्ति विरूपण सम्बंधी कार्यवाही प्रारंभ की गई है, जो रविवार को भी जारी रही।   विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक सम्पत्तियों, स्थलों से विभिन्न प्रकार के फ्लेक्स, होर्डिंग हटाए जाने के साथ ही दीवारों और अन्य स्थलों पर ऐसी वाल पेंटिंग जिनसे आचार संहिता उल्लंघन होने की आंशका होती है उन्हें पेंट करते हुए मिटाया गया। यह कार्यवाही सम्पूर्ण शहर में की जा रही है।