आर्दश आचार संहिता का पालन करने के लिये मैदान में आई पुलिस

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र बुलेटिन
उज्जैन। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद लागू हुई आर्दश आचार संहिता का पालन करने के लिये पुलिस मैदान में आ गई है। रविवार को 15 वाहन चालको पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। अब ढाई माह तक पुलिस लगातार नियमों का पालन करने लिये मुस्तैद दिखाई देगी। शनिवार को लोकसभा चुनावा की घोषण होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई थी। जिसके बाद एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर एएसपी जयंतसिंह राठौर, यातायात एएसपी विक्रम कनपुरिया और यातायात पुलिस ने मैदान संभाल लिया। इस दौरान आचार 5 वाहनों पर लगे हुटर हटवाये गये। वहीं एक वाहन के कांच पर  लगी काली फिल्म निकाली गई। 9 वाहनों पर नबंर प्लेट के स्थान पर पद पट्टिका और संस्था का उल्लेख पाये जाने पर हटाया गया और चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माने की कार्रवाई की। आगामी दिनों में पुलिस द्वारा शहर के नाको और प्रमुख चौराहा पर चैकिंग अभियान की शुरूआत कर देगी। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना है। जिसके चलते ढाई माह तक पुलिस का अभियान मुस्तैदी से जारी रहेगा।