महू-मंडलेश्वर मार्ग लंबे समय से बंद जामगेट का रास्ता खोला

 

यात्रियों को रोजाना लम्बा सफर घूमकर कर रहे थे तय

 

इंदौर। जाम गेट पर पहाड़ दरकने से बंद किया गया मार्ग अब खोल दिया गया। बताया जाता है कि मलबा हटाने के बाद वहां पहाड़ी पर दरारें दिखाई दी थीं। यहां से ढीले पत्थरों को हटाने के बाद में इसे खोल दिया गया। 4 मार्च को पहाड़ का एक हिस्सा दरक गया था। साथ ही गेट के पास में मलबा जमा हो गया था। इसी अवरूद्ध के चलते महू-मंडलेश्वर मार्ग बंद हो गया था।
यहां से भी मलबा हटाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने वहां का दौरा किया। अधिकारियों ने पहाड़ की जांच की तो कुछ पत्थर ढीले थे। इसके चलते दोबारा लैंड स्लाइड होने का खतरा था। इसी संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने इसे बंद कर दिया था।
इसके साथ ही मंडलेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस ने आशापुरा से गवली पलासिया और फिर मानपुर की ओर डायवर्ट कर दिया था। अब पहाड़ के ढीले पत्थरों को हटा दिया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने एक बार फिर वहां पर दौरा किया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद किसी भी प्रकार की लैंड स्लाइड की संभावना न के बराबर होने पर इस रास्ते को फिर से खोल दिया गया।

पर्यटक भी आसानी से जा सकेंगे —

जाम गेट का रास्ता बंद होने के बाद यहां पयर्टकों की संख्या न के बराबर रह गई थी। अब रास्ता खुलने से यहां एक बार फिर पयर्टकों की संख्या बढ़ जाएगी। यहां प्राकृतिक नजारा देखने के लिए हमेशा ही पयर्टकों की भीड़ लगी रहती है।