क्रिकेटर केएल राहुल माता-पिता  के साथ पहुंचे महाकाल दर्शन करने – पहले भस्मारती में शामिल हुए फिर चांदी गेट से आशीर्वाद लिया

दैनिक अवंतिका उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी केएल राहुल बुधवार को उज्जैन आए और माता-पिता के साथ महाकाल दर्शन किए। राहुल तड़के 4 बजे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इसके बाद सुबह  6 बजे उन्होंने गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पहले राहुल 26 फरवरी 2023 को पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल दर्शन करने आ चुके हैं। तब उन्होंने गर्भगृह के अंदर जाकर दर्शन किए थे। राहुल ने आईपीएल में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भगवान से आर्शीवाद प्राप्त किया।

You may have missed