महिला एवं बाल विकास ने प्रदर्शनी लगाकर दी जानकारी

सुसनेर। शुक्रवार को समीप ग्राम मैना मे महिला बाल एवं विकास विभाग द्वारा स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता एवं पौष्टीक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमे सेक्टर पर्यवेक्षक नेहा मधुरिया द्वारा उपस्थित महिलाओ को पोष्टीक व्यंजन के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। बतादे की शासन के निदेर्शानुसार 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाडा मनाया जा रहा है जिसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सिद्धनाथ राठौड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हिरामणि शर्मा, बालू बाई शर्मा, लाल कुंवर सिसोदिया, दुर्गावती परमार सहित बड़ी संख्या मे महिलाए उपस्थित रही।

Author: Dainik Awantika