महिला मोर्चा कार्यकर्ताओंं को 15 दिनों में बूथ स्तर पर होने पर कार्यक्रमों की दी जानकारी

महिदपुर। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बुधवार को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ग्रामीण उषा सोनी के द्वारा स्थानिय लोकसभा चुनाव कार्यालय श्री सत्यनारायण मंदिर में नगर मंड़ल महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष उषा सोनी के द्वारा पंड़ित दीनदयाल जी उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छवी पर माल्यार्पणं एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। परंपरानुसार अतिथियों का स्वागत भाजपा का दुपट्टा पहनाकर जिला मंत्री अन्नपूर्णा परमार एवं नगरपालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली तथा महिला मोर्चा कार्यकताओं के द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए भाजपा मीड़िया प्रभारी महिदपुर नगर नें बताया कि स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष उषा सोनी के द्वारा बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओंं को आगामी 15 दिनों में बूथ स्तर पर किये जानें वालें कार्यक्रमों की के बारें में बताते हुए कहा कि प्रमुख रुप से स्वयं सहायत समूह एवं एनजीओं की शक्ति केंद्रों पर बैठकों का आयोजन करना, हाथों में कमल मेहंदी लगाना, कमल रंगोली बनाना वं कमल दीपक लगाना 10 दिनी महिला मोर्चा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान चलाना, होली मिलन समारोह, चैत्र नवरात्री पर कन्या पूजन भजन, मंड़ली एवं भजन पूजन के आयोजन करना, 06 अप्रेल को भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करना, बूथ स्तर पर बहनों की चौपाल आयोजित करना तथा एक बूथ पर कम से कम 5 बैठके आयोजित करना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीषा शर्मा, स्वयं सहायता समूह एनजीओ जिला प्रभारी जमना यादव जिला मंत्री अन्नपूर्णा परमार, नगरपालिका अध्यक्ष नानीबाई ओम प्रकाश माली, नगर मंड़ल महामंत्री देवेन्द्र उद्वव, भाजपा नगर मंड़ल मीड़िया प्रभारी ओम सोनी, सोशल मीड़िया प्रभारी महंत प्रहलाद दास बैरागी, लोकसभा चुनाव नगर कार्यालय प्रभारी ओम सोलंकी सहित महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Dainik Awantika