देवास। पूरा देश राजनीति का नंगा नाच देख रहा है तानाशाहों का तांडव देख रहा है केंद्र सरकार की सारी एजेंसियां जो न्याय दिलाने के लिए आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार ने जिनका गठन किया था आज उनका खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है। देश का आम नागरिक समझ रहा है लेकिन बोल नहीं रहा है। एन चुनाव के वक्त कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर देना ऊपर से इनकम टैक्स का नोटिस देना प्रजातंत्र में विपक्ष को कुचलने की यह साजिश सफल नहीं होगी। आज जो केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है उसकी हम इस धरने के माध्यम से निंदा करते हैं। उक्त विचार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग के द्वारा 1823 करोड़ का आयकर का जो नोटिस दिया है उसको लेकर शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित मंडूक पुष्कर पर धरने को संबोधित करते हुए कहे। इसी के साथ श्री वर्मा ने कहा कि विश्व में जो तानाशाह हुए हैं और उनका जो हश्र हुआ है वही इनका भी होगा उत्थान होता है तो पतन भी होता है, रावण पैदा होता है तो राम भी पैदा होते है। धरने को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहां की जिस विद्वेषता के साथ नरेंद्र मोदी सरकार विपक्ष को कुचलने का काम कर रही है वह प्रजातंत्र के अनुकूल नहीं है। आर्थिक आपातकाल लगाकर चुनाव करना कहां का न्याय है। जब देश की सबसे बड़ी कांग्रेस पार्टी के पास पैसा ही नहीं रहेगा तो वह चुनाव में खर्च क्या करेगी। हम देश की न्यायपालिका व चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि कांग्रेस पार्टी के साथ न्याय किया जाए उसके फ्रिज अकाउंट खोले जाए वही आयकर का नोटिस वापस लिया जाए। इसी के साथ धरने को अनेक वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कदम की निंदा करते हुए कहा कि न्यायपालीका हस्तक्षेप करें और कांग्रेस पार्टी के साथ न्याय करे। फोटो क्रमांक 001