वृद्धाश्रम में जन्मदिनमनाकर दिया पर्यावरण जाकरूकता का संदेश

कानड़। उपतहसील कानड़ में पदस्थ नायब तहसीलदार पुलकित जैन द्वारा अपने पुत्र रुशांक के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए गुफा बर्डा आगर स्थित मंदिर के समीप परिक्षेत्र में पौधारोपण किया जिसमे मुख्य रूप से आम,नीम,शमी,गुलमोहर,चीकू के पौधे रोपित कर समाज में पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया। वही पटवारी शुभम् शर्मा ने भी अपने पिता की स्मृति में पोधारोपण किया तथा पौधे को सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाया गया तथा सभी पौधे को बड़ा करने का संकल्प लिया गया। इसके बाद श्रीमती जैन द्वारा परिवार सहित वृद्धाश्रम जाकर वहां निवासरत वृद्धजनों को भोजन कराया व उनके साथ ही भोजन किया वृद्धआश्रम संचालक कनीराम यादव को नायब तहसीलदार पुलकित जैन द्वारा आश्वस्त किया गया कि आश्रम में लगने वाली किसी प्रकार की आवश्यकता या अन्य सामग्री की जरूरत होने पर वह उन्हें बताएं वह पूर्ण प्रयास करेंगे की आश्रम में पूर्ण रूप से सहयोग किया जा सके।

Author: Dainik Awantika