छात्रों का शिक्षकों द्वारा किया अभिनन्दन

तराना। कक्षा 12वीं का शासकीय उमावि कचनारिया का परिणाम100 प्रतिशत रहा। साथ ही परिणाम के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रहा।कक्षा दसवीं में तहसील में छठे स्थान एवं जिले में 44 स्थान पर रहा। मंगलवार को टॉपर विद्यार्थियों का शासकीय उमावि कचनारिया प्राचार्य प्रेम नारायण कटारिया एवं स्टाफ की सभी शिक्षक शिक्षिका साथियों ने हार पहना कर उनका अभिनंदन किया।