कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 20 रुपए तक घटे

एजेंसी नई दिल्ली

आॅयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मई से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 20 रुपए तक घटा दिए हैं। दिल्ली में दाम अब 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1764.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1859 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1879 रुपए थे। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1717.50 रुपए से 19 रुपए कम हो कर 1698.50 का हो गया है। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1911 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803, कोलकाता में ?829, मुंबई में ?802.50 और चेन्नई में ?818.50 का मिल रहा है।