रात साढ़े 10 बजे कार आयशर के बीच भिड़ंत में 5 घायल

उज्जैन। आगररोड पर बुधवार रात साढ़े 10 बजे कार और आयशर में भिड़ंत हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसमें सवार पांच लोग घायल हुए थे। जिन्हे उपचार के लिये निजी अस्पताल भेजा ले जाया गया। दुर्घटना के आयशर छोड़कर चालक भाग निकला था।चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने रात में ईको कार और आयशर के बीच दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लोगों की काफी भीड़ जमा थी। कार में पांच लोग सवार थे, जिन्हे बाहर निकालने के बाद उपचार के लिये अस्पताल रवाना किया गया। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि कार में कल्पना पंवार पति गणेश पंवार 42 वर्ष निवासी घाट बिलोद अपने रिश्तेदार से मिलने उज्जैन आई थी। जहां से रिश्तेदारों के साथ कार में सवार होकर रामगंज मंडी जाने के लिये निकली थी। चार घायल परिवार के ही सदस्य है। जिनकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना था कि आयशर जप्त कर ली गई है। चालक का पता नबंर के आधार पर किया जा रहा है।

Author: Dainik Awantika