शहर एवं जिला कांग्रेस के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक आज

 

इंदौर। शहर एवं जिला कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक 3 मई को गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होगी। इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिला एवं शहर के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की एक बैठक 3 मई को दोपहर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई है। बैठक को इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव संबोधित करेंगे।
कार्यवाहक अध्यक्ष यादव ने बताया कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या की है, उसको लेकर सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारियां नोटा का प्रचार- प्रसार करने हेतु दी जाएगी। अन्य मुद्दों पर भी अलग-अलग विचार विमर्श किया जाएगा।

Author: Dainik Awantika