सागर के श्रद्धालु ने महाकाल में दान दिया 1 किलो चांदी का मुकुट 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। सागर के रहने वाले श्रद्धालु राहुल अग्रवाल ने उज्जैन में सपरिवार महाकाल दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपनी मुराद पूरी होने पर भगवान के चरणों में लगभग एक किलो चांदी से बना मुकुट भेँट किया। मंदिर केे पुरोहित पंडित दीपक गुरु ने उनका नंदीहॉल में स्वागत सम्मान किया। श्रद्धालु ने महाकाल लोक का भ्रमण भी किया। मन्दिर समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने दान दाता श्रद्धालु का आभार व्यक्त किया।

 

Author: Dainik Awantika