प्रसिद्ध सिंगर प्रीतम पहुंचे महाकाल के दरबार,बोले – यहां आकर शांति मिली 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। प्रसिद्ध सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने दर्शन-पूजन कर कहा कि यहां आकर काफी शांति मिली है। महकाल मंदिर में पुजारी नयन शर्मा ने उनका पूजन कराया। कोलकाता के रहने वाले प्रीतम जाने-माने सिंगर है और फिल्म तेरे लिए से उन्होंने संगीत की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म धूम के शीर्षक ट्रेक की रचना कर वे फेमस हो गए थे। हाल ही में प्रीतम ने वर्ल्ड कप के लिए भी रणबीर कपूर के साथ मिलकर टाइटल सांग तैयार किया था। महाकाल के दर्शन कर प्रीतम काफी खुश नजर आए। पुजारी नयन शर्मा ने उन्हें महाकाल का प्रसाद, भस्मी आदि भेंट कर स्वागत किया। 

Author: Dainik Awantika