उज्जैन के माखन सिंह राजपूत बने मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान

उज्जैन। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 6 राज्यों की नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 23 मई से 26 मई तक सिंहगढ़ कॉलेज पुणे में आयोजित किया जाएगा। इसमें दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने उज्जैन के युवा खिलाड़ी माखन सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है। माखन सिंह राजपूत भारतीय दिव्यांग टीम के खिलाड़ी भी हैं।
माखन सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश के लिए 2019 में डेब्यू किया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन की वजह से 2021 में दिव्यांग प्रीमियर लीग दुबई में चयन हुआ। 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा बने और नेपाल के खिलाफ काठमांडू में डेब्यू किया। दिसम्बर 2023 में आगरा में नेपाल-इंडिया के बीच हुई सीरीज में भी बेहतर प्रदर्शन किया। माखन अभी उज्जैन सम्भाग के भी कप्तान हैं। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से उपाध्यक्ष एवं कोच अंकित शर्मा ने इस बात जानकारी दी कि माखन सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश टीम का कप्तान बनाया जाता है।
मध्य प्रदेश टीम – माखन सिंह राजपूत कप्तान, मुकम्मिल खान उपकप्तान, अंकित सिंह, रामबरन यादव, निखिल मेवड़ा, अमन अंजना, अनिल गुज्जर, मिथिलेश सिंह, दिनेश सिंह, श्याम चकवा, लोकेन्द्र आर्य, संजय साकेत, लुक्की कराड़िया, यश रज़ाक वेदांत गुप्ता।