चार पहिया वाहन से हुई दुर्घटना में महिला की मौत

उज्जैन। मान के कार्यक्रम से बाइक पर सवार परिवार घर लौट रहा था। रास्ते में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। उसके पास 2 माह की बेटी थी, जिसे चोंट तक नहीं आई। पति और 3 साल की मासूम बेटी को मामूली चोंट लगी है। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम रलायती में रहने वाला दीपक सोलंकी, पत्नी पवित्रा, 2 माह की बेटी प्राची और 3 वर्षीय परी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में आयोजित मान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये तनोड़िया गया था। जहां से शनिवार रात चारों वापस रलायती लौट रहे थे। रास्ते में झलारिया फंटा पर पीछे से तेजगति में आये चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पीछे बैठी पवित्रा गिर गई, सिर में चोंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। गोद में 2 माह की बेटी को चोंट तक नहीं आई। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर गिरने से दीपक और प्राची को मामूली चोंट लगी थी। सभी को लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पवित्रा का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया, दीपक का प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना की खबर लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। अस्पताल पुलिस चौकी ने पवित्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है।