सेक्स पावर की गोली खाकर रेप करने निकला आरोपी

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना में राहुवास गांव में एक आदमी द्वारा बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। जहां आरोपी व्यक्ति ने गांव में रहने वाली चालीस साल की एक महिला के साथ रेप करने को कोशिश की। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गांव के घर में रात के करीब एक बजे एक घर में घुस गया। उसने एक दिव्यांग महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके हाथ बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में सोया हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्स पावर बढ़ाने वाली करीब आठ से दस गोलियां खा ली थीं, जिसके बाद उसने महिला का रेप करना चाहा।

 

आरोपी आदमी ने महिला को लगभग निर्वस्त्र कर दिया था, तभी पति को इसकी जानकारी लग गई। पति कमरे में आया और उसने रेप करने वाले आरोपी को पकड़कर पीट दिया। परिवार और गांव के अन्य लोगों को बुलाया। उसके बाद घर के बाहर ले जाकर उसे पीटा। उसे पेड़ से बांध दिया। उसे अर्धनग्न कर दिया गया। उसके पास से कुछ रुपए और सेक्स पावर बढ़ाने वाली कई गोलियां मिली हैं।

Author: Dainik Awantika