चरवाहों और किसानों में खूनी संघर्ष : पानी-जमीन को लेकर विवाद 40 की मौत

एजेंसी अबुजा

अफ्रीकी देश के नाइजीरिया के पठारी में सोमवार (20 मई) की देर रात 40 लोगों की हत्या कर दी गई। पठारी नॉर्थ सेंट्रल नाइजीरिया का एक गांव है, जहां चरवाहों और किसानों के बीच पानी-जमीन को लेकर झड़प हो गई।

पुलिस अधिकारी अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि घटना शाम 5 (भारतीय समयानुसार रात 9) बजे हुई, जब पठारी बंगलाला के जंगलों के पास चरवाहे और किसान आपस में भिड़ गए। उन्होंने पूरे गांव पर हमला कर दिया। मौके पर सुरक्षाबलों को भेजा गया और उन्होंने सात हमलावरों को ढेर कर दिया। इसी दौरान 9 गांव वालों की जान चली गई। इसके बाद चरवाहों और किसानों ने चारों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी चलाना शुरू कर दिया। फिर एक-दूसरे के लोगों को किडनैप कर लिया और कई घरों में आग लगा दी।