महाकालेश्वर मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित एवं पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा का निधन

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित एवं पुरोहित समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार वह अपने गुदरी बाजार स्थित घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे और रास्ते में उनकी अचानक तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुरोहित शर्मा बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। मृदु भाषी एवं व्यवहार कुशल होने के कारण ही कई वर्षों से वे पुरोहित समिति के अध्यक्ष बने हुए थे।

You may have missed