पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

महिदपुर। पंचायती राज, सूचना क्रांति के जनक एवं आधुनिक भारत के निमार्ता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि ब्लाक कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय आंबेडकर चौक पर कांग्रेसजन की उपस्थिति में मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आंजना ने की। जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश को एकता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने में संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी के प्रयास अनुकरणीय हैं। अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़ ने किया। इस दौरान प्रमुख रुप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पाठक, पार्षद रईस कुरेशी, इकबाल नागोरी, जाकिर भाई सांगा, लाला सुमन सोनगरा, विजय रावल, आबिद मंसूरी,लेखराज मल्होत्रा, संदीप चौहान, शैलेंद्र जोशी, आबिद भाई, आदि उपस्थित थे। आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने माना।