सेंसेक्स ने 75,499 और निफ्टी ने 22,993 का लेवल छुआ

मुंबई। शेयर मार्केट गुरुवार को आॅल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स ने 75,499 का हाई बनाया है। इससे पहले सेंसेक्स का हाई 75,124 था जो उसने 9 अप्रैल को बनाया था। वहीं निफ्टी ने 22,993 का लेवल छुआ। इससे पहले निफ्टी का हाई 22,794 था। हालांकि, बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1196 पॉइंट की तेजी के साथ 75,418 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 354 पॉइंट चढ़ा। ये 22,952 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 3 शेयरों में गिरावट है और 27 में तेजी देखने को मिली। कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग और आॅटो शेयरों में है। निफ्टी का आॅटो इंडेक्स 2.25% और बैंक इंडेक्स में करीब 2.06% की तेजी के साथ बंद हुआ।