वैशाख पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने उज्जैन की शिप्रा में लगाई डुबकी – घाट पर पंडितों से पूजन कराकर किया दान-पुण्य 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। वैशाख मास की पूर्णिमा पर गुरुवार को शिव योग व सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में हजारों श्रद्धालु उज्जैन की शिप्रा में नहान के लिए उमड़े। लोगों ने यहां रामघाट पर पंडितों से पूजन-अर्चन कराया और दान-पुण्य भी किया। 

उज्जैन के महाकाल, कालभैरव, हरसिद्धि, मंगलनाथ व गोपाल मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। शिप्रा के तट पर अल सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला दिनभर जारी रहा। वैशाख पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसीलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते है। उज्जैन के बौद्ध विहार में भी झंडा वंदन और धम्म पूजन आदि किया गया।

–