भारतीय पहलवान साक्षी मालिक व सत्यव्रत कादियान ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। भारतीय पहलवान सुश्री साक्षी मलिक व सत्यव्रत कादियान ने आज शुक्रवार की सुबह उज्जैन आकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। पहलवानों ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। भगवान के दरबार में सबके लिए कामना की है। पूजन पुरोहित शैलेन्द्र शर्मा ने सम्पन्न कराया। उन्होंने मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी जाकर दर्शन, पूजन किया व श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाए।