फ़िल्म अभिनेत्री राशि खन्ना व वाणी कपूर ने की महाकाल की भस्मारती, साड़ी पहनकर आई, जयकारे भी लगाए

उज्जैन। फ़िल्म अभिनेत्री राशि खन्ना व वाणी कपूर मंगलवार तड़के हुई महाकाल की भस्मारती में शामिल हुई। भस्मार्ती के बाद मंदिर के पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी ने नंदीहॉल में उनका पूजन संपन्न करवाया गया। आरती के दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने भारतीय परिधान गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। उन्होने गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नंदीहॉल में बैठकर पूजन किया। आरती में भी वे ताली बजाते हुवे महाकाल के जयकारे लगाते नजर आई।

Author: Dainik Awantika