इंदौर में फिर पुलिस पिटी, एमवाय में हंगामा , पुलिस ने महिला व नशे में धुत युवक को पीटा भी और पिटाई भी

 

 

इंदौर। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही। कनाडिया क्षेत्र में हुई घटना के बाद सोमवार रात में एमवाय अस्पताल में पुलिसकर्मी से नशे में धुत युवक ने अभद्रता कर मारपीट की। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यहां दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिसकर्मी मामला शांत करवाने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में एक नशे की हालत में युवक पुलिसकर्मी को अपशब्द बोलता हुआ नजर आ रहा है। इस पर पुलिसकर्मी ने जब डंडा उठाया तो उसके साथ मौजूद महिला ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला पुलिसकर्मी को बेल्ट से भी मारते हुए नजर आई। इस दौरान पुलिसकर्मी महिला के सामने बेबस नजर आया।

महिला ने एएसआई को मारे चांटे

पुलिसकर्मियों ने पहले नशेड़ी को पीटा फिर उसके बचाव में आई महिला ने पुलिसकर्मी से जमकर हुज्जत की। पुलिसकर्मी एएसआई ने उसपर भीलाठी मारी. इसके बाद महिला ने एएसआई को भी चांटे मारे। इसके बाद दोनों में गुत्तम गुत्था हुई। और महिला ने एएसआई का बेल्ट ही खोल लिया। फिर चौकी में भी एएसआई ने भी महिला को लट्‌ठ मार दिए। इसके बाद पुलिस दल ने नशेड़ी और महिला को पकड़ा।

मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान खान निवासी आजाद नगर और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बता दें कि हाल ही में कनाडिया बायपास पर डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी और चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।