बिरयानी खाने से एक की मौत, 178 अस्पताल में भर्ती, रेस्टारेंट सील

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर में स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद करीब 178 से अधिक लोग बीमार हो गया। बताया जा रहा है कि रेस्तरां की बिरयानी के कारण लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हुए थे। जिसमें से एक 50 साल की महिला की मौत हो गई है। यह महिला पेरिंजनम की रहनेवाली थी, जिनका नाम उसाइबा था। केरल के त्रिशूर जिले में स्थित परिंजनम के एक रेस्तरां में शनिवार को कई लोगों ने खाना खाया था। जिसके बाद उन्हें फूड पाइजनिंग की शिकायत हो गई। इस कारण सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया। सभी का अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान एक महिला की मंगलवार सुबह मौत हो गई।