कलेक्टर श्री सिंह ने प्रगतिरत यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया

-प्रत्येक माह के निर्धारित लक्ष्य अनुरूप कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

उज्जैन। उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण अंतर्गत प्रगतिरत यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य की बुधवार को उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विस्तार से समीक्षा। कार्यस्थल निरीक्षण के साथ उन्होंने मॉल की प्रगति कर समीक्षा कर संबंधित कांट्रेक्टर और अधिकारियों को प्रत्येक माह के निर्धारित लक्ष्य अनुरूप कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हरिफाटक ब्रिज मार्ग पर बन रहें यूनिटी मॉल के कार्यस्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को  आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी शहरी विकास प्राधिकरण संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री शहरी विकास प्राधिकरण नीरज पांडे सहित अन्य अधिकारी और कार्य एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

284 करोड की लागत से बन रहा युनिटी माल-

मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण श्री सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 284 करोड़ की लागत से लगभग 532663 वर्ग फीट स्लैब एरिया में अत्याधुनिक मॉल का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई लगभग 30 मीटर रहेगी। कार्य पूर्णता का लक्ष्य जुलाई 2025 निर्धारित किया गया हैं।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोनी ने बताया कि यूनिटी मॉल देश के आधुनिक और बड़े मॉल्स में से एक होगा। जो उज्जैन की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समृद्धता को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने बताया कि मॉल के माध्यम से देश प्रदेश के क्षेत्र आधारित उत्पादों को प्रमोट भी किया जायेगा। माल के ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर एवं सेकंड फ्लोर पर शॉप्स आवंटित की जाएगी। मनोरंजन के लिए थर्ड फ्लोर पर गेम जोन , फूड जून, मल्टीप्लेक्स प्रस्तावित किया गया हैं। मॉल में मल्टी लेवल पार्किंग रहेगी। उन्होंने माल के प्रबंधन के लिए अनुमानित व्यय और प्राप्त राजस्व के संबंध में भी जानकारी दी।