सप्त सागर का निरीक्षण करने पहुंचे संभागायुक्त एवं कलेक्टर

 

-जलस्रोतों के संरक्षण, पौधारोपण और सौंदर्यीकरण का अभियान 5 जून से

 

उज्जैन। जिले में 5 जून से जल स्रोतों के संरक्षण, पौधारोपण और सौंदर्यीकरण का अभियान चलाया जाएगा। इसी तारतम्य में गुरुवार को उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने उज्जैन के पौराणिक सप्त सागर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, एसडीएम उज्जैन उत्तर श्री एल एन गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

संभागायुक्त एवं कलेक्टर  ने क्रम से पौराणिक रुद्र सागर, पुष्कर सागर, क्षीर सागर, गोवर्धन सागर  विष्णु सागर, पुरुषोत्तम सागर और उंडासा स्थित रत्नाकर सागर का निरीक्षण किया।

सप्त सागरों का सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव हो- संभागायुक्त

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अमले को निर्देशित किया कि सप्त सागरों का सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव किया जाए। जहां गहरीकरण की आवश्यकता है वहां गहरीकरण कराएं। अभियान के दौरान पौधारोपण और सौंदर्यीकरण भी कराएं जाएं। क्षीर सागर की रेलिंग की मरम्मत कराएं। गोवर्धन सागर का गहरीकरण कर तलाब के एरिया का विस्तार किया जाएं। इसी प्रकार उन्होंने विष्णु सागर सहित अन्य तालाबों के भी साफ सफाई और सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्देश दिए।

अभियान से एनजीओ को जोडे-कलेक्टर

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जगह जगह डेडीकेटेड टीम लगाकर जल स्रोतों के संरक्षण पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कराया जाएं। अभियान से विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं , सामाजिक संगठनों और एनजीओ की भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि सप्त सागरो में आवश्यक साफ सफाई , रंगाई पुताई और मरम्मत कराएं। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के अभियान की कार्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गईं।