ज्योतिरादित्य पहुंचे महाकाल, गर्भगृह में की पूजा – राजमाता के निधन के बाद बाबा की शरण में, मंदिर का निरीक्षण भी किया

दैनिक अवंतिका उज्जैन। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार की शाम को उज्जैन आए व सबसे भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में जाकर महाकाल की पूजा-अर्चना की। राजमाता के निधन के बाद वे बाबा से आशीर्वाद लेने आए। 

सिंधिया के साथ मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। उज्जैन से वे नलखेड़ा के लिए रवाना हो गए जहां वे बगलामुखी के दर्शन करेंगे। हाल ही में राजमाता माधवीराजे सिंधिया का निधन हुआ है। इसके बाद वे कहीं भी जाने से पहले भगवान की शरण में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसलिए सबसे पहले आराध्य भगवान महाकाल के दरबार में आए। उनके बगलामुखी के दर्शन कर इंदौर लौटकर वहीं रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम है। महाकाल मंदिर में सिंधिया ने देव-दर्शन कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। 

सिंधिया बोले – महाकाल की प्राचीनता 

बनी रहे इस पर सीएम से बात करेंगे

सिंधिया ने महाकाल मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ की जा रही है। काफी कुछ बदलाव चल रहे है तो सिंधिया बोले – इस बारे में मुख्यमंत्री और उज्जैन के सांसद से बात करूंगा। मंदिर की प्राचीनता बनी रहे, आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन विरासत के आधार पर हो। इतना सुन्दर महाकाल लोक बना है, आने वाले दिनों में अगला चरण विश्व में सबसे बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात हो यहीं मैरी महाकाल से कामना है।