खाना न परोसने पर पत्नी का सिर काट कर पूरे शरीर से खाल उतारी

ब्रह्मास्त्र तुमकुर

कर्नाटक के तुमकुर स्थित हुलियुरु दुर्ग में एक दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर शिवराम नामक युवक ने खाना न परोसने पर पत्नी का कुल्हाड़ी मारकर सिर काट दिया। इसके बाद चाकू से पूरे शरीर से खाल उतार दी। रात भर खाल उतारने के बाद सुबह शिवराम ने अपने मकान मालिक को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसे सुनकर वे भी स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो चारों ओर खून ही खून पड़ा रहा, वहीं महिला का कटा सिर भी रखा था।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिवराम एक आरा मशीन में काम करता रहा, जिसका अपनी पत्नी पुष्पलता से आए दिन घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहा। बीती रात शिवराम ने पुष्पलता से खाना परोसने के लिए कहा लेकिन पुष्पलता ने ध्यान नहीं दिया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर शिवराम ने पुष्पलता की चाकू घोंप हत्या कर दी। हत्या के बाद कुल्हाड़ी से सिर काट दिया। इतने से भी शिवराम का मन नहीं भरा और उसने रात भर में चाकू से पुष्पलता के शरीर से खाल उतार ली। इस दौरान महिला क ा शरीर क्षतविक्षत हो गया। सुबह शिवराम ने अपने मकान मालिक को घटनाक्रम की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

देखा तो कमरे में चारों ओर खून ही खून फैला रहा, पूरे शरीर से खाल निकली रही, आंते तक दिखने लगी थी, कुछ दूरी पर महिला का कटा हुआ सिर रखा था। पुलिस ने शिवराम को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।