कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 72 रुपये तक हुए कम, नया रेट आज से लागू

नई दिल्ली। आॅयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया गया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटाया गया है। हालांकि, कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा है और इसका रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है। नया रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिया गया है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 69.50 रुपए घटाया गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी में यह 1676 रुपए मिलेगा।

कोलकाता में सिलेंडर के रेट 72 रुपए तक कम हुए। अब यहां सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 69।50 रुपए कम होकर 1629 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1840।50 रुपए का हो गया है। चंडीगढ में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1697 रुपये में मिलेगा। पटना में इसका नया रेट 1932 रुपये हो गया है। मध्?यप्रदेश के भोपाल में 1704 रुपये तो उत्?तर प्रदेश के लखनऊ में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2050 रुपये में मिलेगा।