तालिबान ने 63 लोगों को कोड़े मारे इनमें 14 महिलाएं, एक को फांसी दी

एजेंसी तालिबान

अफगानिस्तान में तालिबान ने बुधवार को 14 महिलाओं सहित 63 लोगों को सार्वजनिक जगहों पर ले जाकर कोड़े मारे हैं। न्यूज एजेंसी अढ के मुताबिक, इन लोगों को समलैंगिकता, चोरी और अनैतिक संबंध बनाने का दोषी पाया गया था। महिलाओं को एक सार्वजनिक स्टेडियम में कोड़े मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस सजा की निंदा की है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों के खिलाफ बताया है।

तालिबान समलैंगिकता को इस्लाम के खिलाफ मानता है। उसने सरी पुल प्रांत में स्टेडियम में पहले लोगों को इकट्ठा किया था फिर कोड़े मारे। तालिबान लोगों को इस्लाम के रास्ते पर चलने को कहता है। साथ ही लोगों से ऐसा न करने पर सजा भुगतने की धमकी देता है।

Author: Dainik Awantika