18 घंटे में पकड़ाए चाकू से हमला करने वाले युवक

उज्जैन। जीम में गाना बदलने की बात पर हुए विवाद में 2 युवको ने चाकू से एक पर जानलेवा हमला कर दिया था। 18 घंटे में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर चाकू बरामद किया है। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
हाटकेश्वर कालोनी में पर्व बॉडी केयर (जीम) में सोमवार देर शाम गाना बदलने की बात पर हरिओम शर्मा निवासी मंगरोला और सांवराखेड़ी में रहने वाले सागर माली, लोकेश माली के बीच विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि सागर और लोकेश ने चाकू से हरिओम पर जानलेवा हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने पर गंभीर घायल हुए हरिओम का उसका साथी पृथ्वीराज पिता जगदीश बैस उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। मामले की जानकारी लगने पर नीलगंगा थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची और दूसरी घटनास्थल जीम। घायल की हालत गंभीर होने पर उसके साथी पृथ्वीराज की शिकायत पर पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर चाकू मारने वाले दोनों हमलावरों की तलाश शुरु़ की।

Author: Dainik Awantika