मोदी का नया मंत्रिमंडल विकास के नए दरवाजे खोलेगा – सीएम

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने एनडीए सरकार के नए मंत्रिमंडल पर कहा कि‍ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास का काम दिया है। उनकी रुचि का काम है। पूरा देश इसका लाभ उठाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी अच्छा काम मिला है। छह लोग मध्य प्रदेश से मंत्री बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का नया मंत्रिमंडल विकास के नए दरवाजे खोलेगा।