तीन बच्चों के पिता ने लगाई फांसी

उज्जैन। तीन बच्चों के पिता ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी में फंदे पर शव लटका देखा तो आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि ज्ञान टेकरी पर रहने वाले रंजीत पिता शेर सिंह 40 वर्ष में आज सुबह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी ने उसे लटका देखा तो आसपास के लोगों को बुलाया मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक तीन बच्चों का पिता था और मूल रूप से खरगोन का रहने वाला था। कई सालों से किराए का मकान लेकर निवास कर रहा था। मृतक कचरा बिनने का काम करता था। संभवतः आर्थिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। मामले में मर्ग कम कर पोस्टमार्टम कराया गया है।