तापमान में आई 2.4 डिग्री की तेजी

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। मुबई पहुंच चुके मानूसन के बाद शहर में प्री मानसून की एक्टिविटी नजर आ रही है। बुधवार रात तेजगति से ठंडी हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी के बाद गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई थी। रात का तापमान 1 डिग्री कम हुआ था, लेकिन गुरूवार को मौसम साफ होने और तेज धूप के बाद अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की तेजी आई गई। जिसके चलते गर्मी का अहसास बढ़ गया था। शाम ढलने के बाद हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रतार से चल रही थी। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि कुछ दिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसून की दस्तक का समय 15 से जून है, लेकिन इस बार 18 जून तक मानसून आने की संभावना लग रही है। वैसे मुंबई पहुंचा मानसून आगे बढ़ रहा है, हवा के रूख में बदलाव आने से देरी हो सकती है।