पुलिस ने कराई बदमाश की जमानत निरस्त

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। जमानत पर न्यायालय से रिहा हुए बदमाशों की अपराधिक गतिविधियों कम नहीं होने पर पुलिस उनकी जमानत निरस्त कराकर जेल भेजने का काम कर रही है। नीलगंगा पुलिस ने ऐसे ही एक बदमाश प्रतिक उर्फ सोनू पिता संजय गोलखाते निवासी देसाई नगर की जमानत निरस्त कराई है। बदमाश प्रतिक ने 2021 में नीलगंगा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और मारपीट की थी। जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। जमानत मिलने के बाद बदमाश की अपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही थी, वह जमानत की शर्तो का पालन भी नहीं कर रहा था। शुक्रवार को उसकी जमानत निरस्त होते ही गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। पूर्व में भी कई थानों की पुलिस बदमाशों की जमानत निरस्त कराने का काम कर चुकी है। नीलगंगा पुलिस की यह तीसरी कार्रवाई बताई जा रही है।